रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 दिसंबर। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण में गणना का काम पूरा हो गया है। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत मतदाताओं की सूची भी अपलोड की जा रही है।जो की सर्चेवल मोड (अवलोकनार्थ)में होगी। कोई भी व्यक्ति इस सूची में अपना या किसी अन्य का नाम आसानी से सर्च कर सकता है।
01जनवरी2026 को आधार बनाकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। सीईओ ने दावा किया है कि बी0एल0ओ0 द्वारा लगातार घर घर सर्वे के उपरांत भी बी0एल0ओ0 को जो निर्वाचक नहीं मिले या जिनके गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले, इसका कारण है कि वे दूसरे राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में मतदाता बन गए हों, या अस्तित्व में नहीं थे, या 18 दिसंबर 25 तक फॉर्म जमा नहीं किया, या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के इच्छुक नहीं है।
प्रारूप वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के वेबसाईट पर भी उपलब्ध रहेगी जहां से वोटर अपने नाम की जाँच कर सकेंगे।
सीईओ ने बताया कि सभी जिलों द्वारा प्रारूप वोटर लिस्ट की दो प्रति (एक फोटो सहित मुद्रित प्रति हार्ड कॉपी एवं फोटो रहित सॉफ्ट प्रति) सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जावेगी। साथ ही वैसे वोटर लिस्ट, जिनसे गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके, की सूची भी उपलब्ध करायी जावेगी, ताकि राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी ऐसे वोटरों का सत्यापन कर सकें। राजनैतिक दलों से यह भी अपील की गयी है कि उक्त दोनों सूची का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 26 तक की अवधि में विहित प्रक्रिया को अपनाते हुए दावा/आपत्ति दर्ज करने में निर्वाचकों को सहयोग करेंगे।
बताया गया कि 23 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आपत्ति दावे बुलाए जाएंगे। दावा/आपत्ति 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी2026तक फॉर्म 6(नाम जोडऩे),7 (नाम हटाने)और 8(सुधार) के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफ लाइन आवेदन किया जा सकता है। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद 21फरवरी2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।