रायपुर

नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक को बेदम पीटकर जान लेने वाले तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी
19-Dec-2025 9:04 PM
नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक को बेदम पीटकर जान लेने वाले तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 दिसंबर। जीवन सुधार नशा मुक्ति केन्द्र  गोंदवारा में भर्ती युवक को बेदम पीटकर जान लेने वाले दो कर्मियों के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 45 दिन पहले 27-28 अक्टूबर की रात हुई थी। नवा मुक्ति केन्द्र के सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात रिकार्ड हुई थी।

 28 अक्टूबर को को थाना मौदहापारा ने खमतराई को मर्ग की सूचना दी थी। इसमें  अम्बेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इस  मृत युवक राजन यादव की  पी.एम रिपोर्ट दो दिन पहले 16 दिसंबर को मिली थी। इस रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की मृत्यु मारपीट करने व गला दबाने से मौत होने की पुष्टि की थी।

इस पर खमतराई पुलिस की टीम जीवन सुधार नशा मुक्ति केन्द्र बंसत विहार कॉलोनी गोंदवारा थाना खमतराई के संचालक एवं कर्मचारियो से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान  केन्द्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन करने पर तीन लोग   26 से 27 अक्टूबर की मध्य रात को राजन यादव से मारपीट करते हुए दिखाई दिए ।  इनकी पहचान संस्था में कार्यरत कर्मचारी छगन उर्फ छवि साहू, नशा छुडाने हेतु भर्ती आकाश यादव व एक नाबालिग के रूप में हुई। इन्हें पकडक़र कर पूछताछ करने पर  राजन यादव से मारपीट करना स्वीकार किया। इस दौरान राजन के बेहोश होने पर ईलाज हेतु मेकाहारा रायपुर में भर्ती करना बताया। जहां  एक घंटे बाद राजन यादव की मृत्यु हो गई। इन आरोपियो के विरूद्ध थाना खमतराई में  धारा 103(2),3 (5) दर्ज  कर प तीनो को गिरफ्तार किया गया।

 


अन्य पोस्ट