रायपुर
रायपुर, 18 दिसम्बर। तिल्दानेवारा इलाके में प्लांट मजदूर से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार लडक़ों ने युवक को चाकू दिखा कर धमका कर मोबाइल और नगदी लूट की गई। विरोध करने पर लडक़ों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पूरन यादव स्थाई पता सेझाई थाना जैतपुर एमपी निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हाल में शौर्या ईस्पात कंपनी लेबर क्वार्टर बहेसर में रहता है। बुधवार को वह अपने दोस्त संदीप यादव के साथ दोपहर 3.30 बजे कंपनी से पैदल सामान लेने गए थे। इसी समय ईमली झाड तालाब के के पास एक बाइक में चार लडक़े आए और बाइक को सामने खड़ी कर रास्ता रोक लिया। उनमें से दो लडकों ने अपने पास रखे चाकू की दिखाकर संदीप यादव के जेब से मोबाइल और नगदी छिनने लगे। जिसका विरोध करने पर लडक़ों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप को चोट आई। लडक़े वहां से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 309(6) का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।