रायपुर
मारूति मंगलम भवन गुढिय़ारी में 22-29 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
18-Dec-2025 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 दिसंबर। श्री मारूति मंगलम भवन गुढिय़ारी में 22-29 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित कथा यज्ञ में चैतन्य धाम जूनागढ़ के कथा वाचक श्री मनोज भाई भट्ट रोजाना सुबह 9.30-12.30और दोपहर 3.30-6.30 तक प्रवचन करेंगे। 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे पोथी यात्रा होगी। 23 को श्री सुकदेव परीक्षित मिलन,24 को श्री नरसिंह प्रागट्य,25 को श्री वामनावतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,26 को श्रीगोवर्धन लीला, श्री अन्नकूट दर्शन,27 को रूक्मिणी विवाह,28 को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष,कथा विजय और 29 को सुबह 9 बजे पुर्णाहूति और दोपहर महाप्रसाद।।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे