रायपुर

जेडी फार्महाउस से 21 युवक-युवतियां नशे की हालत में गिरफ्तार
18-Dec-2025 7:08 PM
जेडी फार्महाउस से 21 युवक-युवतियां नशे की हालत में गिरफ्तार

रायपुर,18 दिसंबर। नए साल से पहले राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित जेडी फॉर्म हाउस में रायपुर पुलिस ने दबिश देकर प्राइवेट पार्टी कर रहे 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद सभी युवक-युवतियां नशे की हालत में पाए गए। मामले में सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से आयोजित पार्टी और कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट