रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। पुलिस ने उरला, आमानाका और धरसींवा इलाके में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के में पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रगति नगर उरला निवासी कुंदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिसंबर की शाम प्रगति नगर अछोली में राजेश दास, दुर्गेश और राजू ने आपसी विवाद के बाद एक राय होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि राजेश दास व दुर्गेश ने शराब की शीशी से हमला किया। जिससे कुंदन सिंह घायल हो गया। घटना में उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया।
उधर चौबे कॉलोनी निवासी कुणाल सोनी ने बताया कि 9 दिसंबर को एटुजेड चौक के पास सडक़ विवाद के दौरान उनके भाई ऋषिराज के साथ मारपीट की गई। कार चालक बृजेश कुमार सेन एवं हरीकेश कुमार ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का व लकड़ी के डंडे से हमला किया। जिससे ऋषिराज के हाथ व पीठ में चोट आई।
इधर धरसीवां के ग्राम रैता निवासी कौशल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिसंबर की रात किशन निर्मलकर एवं उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। इस घटना में कौशल विश्वकर्मा व उनके भाई परमानंद विश्वकर्मा को चोटें आईं।
देवेंद्र नगर इलाके में भी कल मारपीट की घटना हुई। मुंशी महानंद ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई कि रविावार को मोहल्ले के कमल नागेश ,दुर्गेश नागेश से पारिवारिक बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर सोमवार को अशोक नागेश और कमल नागेश चौक के चाय दुकान के पास आरोपियों ने उसे देख कर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की दी। इसके बाद दुर्गेश नागेश ने मुंशी महानंद और उसके बेटे का रास्ता रोककर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।