रायपुर
पंडरी में नया आधार सेवा केन्द्र शुरू
15-Dec-2025 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज श्याम प्लाजा, पंडरी रायपुर में नवीन आधार सेंटर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामकृष्ण एवं अमीम सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मिश्रा ने कहा कि आधार आज प्रत्येक नागरिक की पहचान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और यह नया आधार सेंटर आमजन को आधार से संबंधित सेवाएँ और अधिक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवीन आधार सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को आधार पंजीयन, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे