रायपुर

धान चोरी करने बाड़ी में घुसा था, किसान को आता देख बाइक छोड़ भागा
15-Dec-2025 7:58 PM
धान चोरी करने बाड़ी में घुसा था, किसान को आता देख बाइक छोड़ भागा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। धरसींवा के ग्राम परसतराई में धान चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। एसकेएस पंप हाउस एनीकेट पर रखे धान की बोरियों को चुराने की कोशिश करते हुए आरोपी मौके पर बाइक छोड़ भागा।

पुलिस के मुताबिक ग्राम परसतराई निवासी किसान धर्मेंद्र वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कृषि भूमि एसकेएस पंप हाउस एनीकेट के पास है। जहां फसल कटाई के बाद धान को बोरियों में भरकर बाड़ी में रखा था। धान की रखवाली अरुण कुमार कुर्रे कर रहा था। इसी दौरान शनिवार की रात करीब 1 बजे, अरुण कुर्रे  पंप हाउस के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अमजद कुरैशी निवासी धरसींवा, अपनी बाइक सीजी 04 एमएस 8554 से बाड़ी में घुसा और धान की एक बोरी चोरी कर बाइक पर रखने लगा। आवज सून अरुण कुर्रे जाग गया। उसने तुरंत फोन कर किसान धर्मेंद्र वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलने पर धर्मेंद्र वर्मा अपने साथी बैतल साहू के साथ कार से मौके पर पहुंचे। वाहन की लाइट पड़ते ही आरोपी अमजद कुरैशी धान की बाड़ी में अपनी बाइक छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। गाड़ी के नम्बर से बारोपी की पहचान हुई। धर्मेंद्र ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 62 के तहत चोरी के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट