रायपुर
आदित्य नारायण झा का निधन
13-Dec-2025 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 दिसंबर। पुरानी बस्ती रायपुर खोखो पारा हनुमान मंदिर निवासी आचार्य स्वर्गीय पं वंश नारायण झा के द्वितीय सुपुत्र आचार्य पं आदित्य नारायण झा(गुड्डा महाराज) का दुखद निधन हो गया। वे ठाकुर पारा स्थित दुर्गा माता मंदिर तथा बंधवा पारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी थे।वे भागवताचार्य डॉ पं आशुतोष झा के लघु भ्राता तथा अंशुमान झा आयुष्यमान झा के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में किया गया। उनके निधन पर मैथिली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विधायक कुमार झा, सचिव पंकज भावेश झा कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा एवं संरक्षक डॉक्टर पूर्ण प्रकाश साहनी, मोहन सिंह ठाकुर, मनोज सिंह ठाकुर श्याम यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


