रायपुर

श्रम संहिताओं की वापसी तक जारी रहेगी लड़ाई फरवरी में देशव्यापी हड़ताल
11-Dec-2025 7:26 PM
श्रम संहिताओं की वापसी तक जारी रहेगी लड़ाई फरवरी में देशव्यापी हड़ताल

रायपुर, 11 दिसंबर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और क्षेत्रीय महासंघों/संघों के संयुक्त मंच की 8 दिसंबर  को दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में श्रम संहिताओं की अधिसूचना के बाद की स्थिति का जायजा लिया गया। यह उत्साहजनक है कि देश के ट्रेड यूनियन आंदोलन के कड़े प्रतिरोध के कारण सरकार पिछले पाँच वर्षों से जिन श्रमिक-विरोधी संहिताओं को अधिसूचित नहीं कर पाई थी, उनके विरुद्ध मज़दूर वर्ग ने स्वत: स्फूर्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 इस बैठक के हवाले से ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने बताया कि बैठक में श्रम संहिताओं को वापस लिए जाने तक चरणबद्ध और निरंतर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। संयुक्त मंच ने फरवरी 26 में देशव्यापी आम हड़ताल करने का निर्णय लिया। हड़ताल की तिथि की घोषणा 22 दिसंबर 25 को अगली बैठक में की जाएगी। तब तक ट्रेड यूनियनें कार्यस्थल/ स्थानीय/ जि़ला/ राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगी।


अन्य पोस्ट