रायपुर

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था कल आप का प्रांत व्यापी प्रदर्शन
11-Dec-2025 7:22 PM
धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था कल आप का प्रांत व्यापी प्रदर्शन

रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से जारी धान खरीदी की राज्य सरकार की व्यवस्था असफल साबित हो रही है।  आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि धान खरीदी केंद्रों में जितना किसान कर्ज लिया है, उतना ही धान विक्रय हो रहा है। टोकन मिलने में असुविधा है।  प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता व महासचिव सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, नवनीत नंदे आदि वरिष्ठ नेताओं ने कल आपात बैठक लेकर यह निर्णय लिया है कि 12 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टरों के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट