रायपुर

एसीसीयू प्रभारी समेत 9 थानेदार बदले, दो रिजर्व लाइन भेजे गए
10-Dec-2025 5:47 PM
एसीसीयू प्रभारी समेत 9 थानेदार बदले, दो रिजर्व लाइन भेजे गए

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। एसएसपी रायपुर ने अपनी टीम में फेरबदल किया है।  पिछले वर्ष 13 दिसंबर को एसएसपी बने सिंह ने जिले की पुलिसिंग में यह चौथा बदलाव है। उन्होंने शहर के 9 थानेदार बदलें हैं। इनमें से कुछ की कार्यप्रणाली से रेंज के वरिष्ठ अफसर संतुष्ट नहीं थे।

2 को लाइन अटैच कर एक इंस्पेक्टर को फील्ड में लाया गया है। कल देर रात जारी आदेशानुसार  निरीक्षक परेश पाण्डेय, एसीसीयू से थाना खम्हारडीह ,  निरीक्षक सचिन सिंह को थाना  खमतराई से एसीसीयू,  राजेश सिंह को आरंग से खमतराई पदस्थ किया गया है।

 तेलीबांधा थानेदार नरेन्द्र कुमार मिश्रा को राजेन्द्र नगर , अविनाश सिंह को राजेन्द्र नगर से तेलीबांधा स्थानांतरित किया गया है। यातायात में कार्यरत निरीक्षक हरिश कुमार साहू को थाना प्रभारी आरंग, ढालूदास मानिकपुरी को र.आ. केन्द्र से यातायात और प्रमोद कुमार सिंह को यातायात से र.आ. केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है।  वासुदेव परगनिहा को थाना प्रभारी खम्हारडीह से र.आ. केन्द्र में पदस्थ किया गया है।


अन्य पोस्ट