रायपुर

बलरामपुर में पारा रात में 4.4 तक लुढक़ा, सरगुजा से राजधानी तक शीतलहर अब 12 तक
10-Dec-2025 5:47 PM
बलरामपुर में पारा रात में 4.4 तक लुढक़ा, सरगुजा से राजधानी तक शीतलहर  अब 12 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के  अनुसार शीतलहर  का यलो अलर्ट अब दो दिन और बढ़ गया है। जारी अलर्ट के अनुसार 12 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों के एक दो इलाके में शीतलहर चलेगी। इनमें सरगुजा, सूरजपुर-बलरामपुर, जशपुर कोरिया एमसीबी जीपीएम, कोरबा,मुंगेली, कवर्धा, केसीजी राजनांदगांव, एमएमए, बालोद,बेमेतरा, दुर्गऔर रायपुर शामिल हैं।

इससे पहले मंगलवार को बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां रात का  तापमान 4.4 डिग्री, सरगुजा  5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से मुंगेली में 5.8, कोरिया 6.7,जीपीएम 8.6, कोरबा 8.2, दुर्ग 9, बस्तर 9.1,0बिलासपुर 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 वहीं, रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। कांकेर 13.1, बेमेतरा 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक इन जिलों में रात में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।


अन्य पोस्ट