रायपुर

बुध को भी इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द रही
10-Dec-2025 5:42 PM
बुध को भी इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। इंडिगो संकट के सातवें दिन भी कुछ उड़ाने रद्द रही। इनमें बुधवार को सुबह रायपुर-कोलकाता, शाम को रायपुर-मुंबई, और रायपुर- दिल्ली शामिल हैं। वहीं फ्लाइटें बंद होने के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोगों को 9-10 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन भी इंडिगो काउंटर से  जानकारी लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।


अन्य पोस्ट