रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नारणपुरा, अहमदाबाद (गुजरात) में 12-14 दिसंबर तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की महिला टीम शामिल हो रही है।
ये पहलवान आज कोच चिरंजीव साहू, कुमकुम पटनायक के साथ रवाना हुए। इस टीम में माँ दंतेश्वरी अखाड़े की बालिका पहलवान आयुषी चौधरी 57 कि.ग्रा. भार वर्ग, यामिनी यादव 59 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रतिनिधित्व करेंगी । राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए माँ दंतेश्वरी अखाड़ा, पुरानी बस्ती गोपियापारा, रायपुर के उस्ताद अशोक यादव, पीतांबर पटेल, होतेंद्र चौधरी, दिलीप यदु, विनय यादव, संतराम ध्रुव, अनिल यादव, रामदुलार पटेल, खेमू यादव, प्रकाश यादव, विक्रम यादव, सूरज धीवर, नेहा यादव, डॉली यादव, आकाश चंद्राकर, स्वप्निल पवार, पिंटू पटेल, चंदन यादव, दुष्यंत यादव सभी ने शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।