रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। इंडिगो संकट शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। एयरलाइंस ने देश भर में 100 उड़ानें रद्द की है। इनमें रायपुर सेक्टर की सुबह की हैदराबाद, मुंबई और इंदौर की उड़ानें रद्द कर दी। वहीं आज शाम की भी अधिकांश विमानों को स्थगित करने की जानकारी दी है।? इसके चलते शादी, रिसेप्शन इलाज के लिए हैदराबाद, बंगलुरु, दिल्ली मुंबई जाने वाले हजारों यात्री परेशान हैं। एयरलाइंस ने कल ही बताया था कि आठ दिसंबर से उड़ानें कुछ सामान्य हो सकेंगी। इससे पहले गुरुवार शुक्रवार को भी कुल 20 उड़ानें रद्द की गई थीं। पूरे दिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर कई बार हंगामे की स्थिति बनी रही।
दुबे दंपत्ति बिलेटेड एनीवर्सरी मनाएगी:अस्तव्यस्त इंडिगो उड़ानों की वजह से डॉ आयुष दुबे डीएम ऑन्कोलॉजिस्ट दंपति आज अपनी मैरिज एनिवर्सरी नहीं मना पाया। बेटी डॉ अश्लेषा शुक्ला दुबे ष्ठरू रिमेटोलाजी है वर्तमान में भुवनेश्वर में हैं। पत्नी से मिलने उन्हें इंडिगो से जाना था। इसके लिए पहले से टिकट बुक कराया था।आज वे एयरपोर्ट पहुंचे तो सीआईएसएफ के जवान और इंडिगो स्टाफ ने प्रवेश नहीं करने दिया ।इंडिगो ने दूसरे स्थान से आए लोगों को भुवनेश्वर के मार्फत अन्य स्थानों पर भेजा गया। एयरपोर्ट में बोला गया फ्लाइट कैंसल है वापस जाइए। और अंतत: बस से सडक़ मार्ग से शाम 7बजे भुवनेश्वर रवाना हुए। वे अब कल बिलेटेड एनीवर्सरी मनाएंगे। अश्लेषा, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला की बेटी हैं।


