रायपुर

पद्म भूषण चिन्ना जीयर स्वामी का 4 को रायपुर प्रवास
02-Dec-2025 8:20 PM
पद्म भूषण चिन्ना जीयर स्वामी का 4 को रायपुर प्रवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 दिसंबर। पद्म भूषण से सम्मानित, वैदिक विद्वान, स्टैच्यू ऑफ़ इक्वालिटी के संस्थापक पूज्य चिन्ना जीयर स्वामी महाराज गुरुवार को सुबह 11 बजे हैदराबाद से नियमित विमान से रायपुर आ रहे हैं।  स्वामी श्री शदाणी दरबार तीर्थ आ रहें हैं।इस मौके पर भक्तों को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक स्वामी जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।

आयोजन समिति ने कहा कि स्वामी जी का आगमन रायपुर के लोगों के लिए आध्यात्मिक उत्थान, मार्गदर्शन और सद्भावना का क्षण है। समिति ने सभी भक्तों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया  है। बीते वर्षों में स्वामी जी का यह तीसरा रायपुर प्रवास है। वे रात 9 बजे हैदराबाद वापस लौटेंगे।

पूज्य चिन्ना जीयर स्वामी जी का जन्म 3 नवंबर 1956 को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुआ था। वे श्री वैष्णव परंपरा के एक प्रमुख आचार्य, वेद और उपनिषदों के जाने-माने विद्वान, और रामानुजाचार्य वंश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित  हैं। उनके मार्गदर्शन में 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ़ इक्वालिटी बनाई गई, जो समानता, सेवा और आध्यात्मिक सद्भाव के अपने संदेश से दुनिया को प्रेरित करती रहती है।स्वामी जी को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गौ रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सेवा के क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए विश्व स्तर पर सराहा जाता है।


अन्य पोस्ट