रायपुर

परीक्षित मोक्ष व श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मना
30-Nov-2025 9:00 PM
परीक्षित मोक्ष व श्रीकृष्ण जन्म उत्सव  मना

रायपुर, 30 नवंबर। पुरानी बस्ती लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर में पं  युवराज पाण्डेय महाराज अमलीपदर वाले का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह  जारी है।  रवि सोनकर पार्षद एवं अध्यक्ष सोनकर समाज  की ओर से आयोजित इस यज्ञ में आज संत राजीव लोचन महाराज आशीर्वचन देने पधारे। साथ ही  सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। महामाया मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार झा ने बताया कि आज परीक्षित मोक्ष व श्री कृष्ण जन्म उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नर नारी झूम उठे। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला की धुन में नाचने लगे व्यास पीठ पं युवराज जी ने राजीव लोचन महाराज का यज्ञ स्थल पर अभिनंदन करते हुए, आशीर्वचन देने का अनुरोध किया। जिस पर राजीव लोचन महाराज ने धर्म प्रिय सनातन जनता से अनुरोध किया कि शांति के समय में माला जप कर प्रभु का नाम लेना चाहिए। किंतु धर्म जब संकट में हो तो माला नहीं बल्कि भाला लेना चाहिए। संत श्री ने कहा की वर्तमान स्थिति में प्रभु का स्मरण करते हुए मन में शांति जरूर रखें लेकिन धर्म रक्षार्थ क्रांति आवश्यक है।


अन्य पोस्ट