रायपुर

हत्या करने वाला गिरफ्तार, तीन दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस
28-Nov-2025 7:35 PM
हत्या करने वाला गिरफ्तार, तीन दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। आरंग हाइवे पर लवली ढाबे में हत्या करने वाले चुन्नु टण्डन गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

 इस हत्या की सूचना ढाबा संचालक सजल चंद्राकर ने पुलिस को दी थी।  25 नवंबर को काम होने के कारण ढ़ाबा  बंद करके रायपुर गया था।  ढ़ाबे में मिस्त्री चुन्नू टण्डन, खाना बनाने वाला गोलू था। शाम को जब काम करके ढ़ाबा वापस आया तो ढाबा के स्टॉफ रूम में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक के सिर पर वार से गंभीर चोट कर हत्या करना नजर आया । थाना आरंग पुलिस धारा 103(1) दर्ज कर जांच कर रही थी। ढाबे के अन्य कर्मियों से पूछताछ के बाद एक कर्मचारी चुन्नू को हिरासत में लिया था। चुन्नू ने पुलिस को बताया कि 24 की शाम वह नशे में था। अपने किसी काम से वह ढाबे के पीछे अपने कमरे में गया था। जहां मृतक दिखाई दिया। चुन्नू ने उसे निकलने कहा था तो उसने इनकार किया। इसी बात पर वाद विवाद, रस्साकसी में मृतक ने चुन्नू को धकेल दिया इससे गुस्साए चुन्नू ने पास पड़े लकड़ी से उसके सिर पर हमला किया।इस पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटनाक्रम पर चून्नू टण्डन बार - बार अपना बयान बदल रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर  अज्ञात व्यक्ति की हत्या करना स्वीकार किया।  हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।


अन्य पोस्ट