रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवम्बर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ गई हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह से ही मौसम में ठंडक देखी गई। इसका असर राजधानी में भी देखने को मिला। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और शाम रात अलाव का सहारा लेते दिखे।
शहर के आउटर में सुबह हल्का कोहरा भी रहा।इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री कम होने की आशंका जताई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं शेष जिलों में भी मौसम में ठिठुरन बढऩे की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सिनोप्टिक सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना गहरा दबाव क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा, चक्रवाती तूफान दित्वा में परिवर्तित होकर इसके दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश ओडिसा के तटों से होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की प्रबल संभावना है।। इस बीच उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।


