रायपुर

देशी कट्टे से लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार
24-Nov-2025 7:28 PM
देशी कट्टे से लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवंबर। देशी कट्टा के साथ लोगों को डरा धमकाने  की सूचना खमतराई पुलिस ने रविवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन के पास एक युवक अपने हाथ में बंदुक लेकर हवा में लहराकर आने जाने वालो को भयभीत कर रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे पकडक़र पूछताछ करने पर अपना नाम शनि कुमार  18  शीतला तालाब के पास सरोरा  उरला बताया ।  उससे 01 देशी कट्टा एवं 01  जिंदा कारतुस जब्त कर  धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट