रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। श्रीलंका के पास समंदर में एक और चक्रवाती तूफान सेन्योर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे एक बार फिर दक्षिण भारत में अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके असर से दक्षिण भारत के पड़ोसी राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा। यानी रात के तापमान में और ठंडक बढ़ेगी। जो 27 नवंबर तक रहेगा।ऐसा इस तूफान से आने वाली नमी के कारण होगा।
इन दिनों रात के तापमान में ठंड घटी है। सरगुजा से बस्तर तक सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10-17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। कल रात सबसे अधिक ठंड सरगुजा में 10 डिग्री रही। इसके अलावा बलरामपुर 10.9, कोरिया 13,जीपीएम 13.6, राजनांदगांव 14, दुर्ग 14.2,कोरबा 15, बेमेतरा 15.2,बिलासपुर 16, रायपुर 16.4,बालोद 17.2,कांकेर 17.9, बस्तर 17.4, दंतेवाड़ा 16.4और सुकमा की रात सबसे ज्यादा गर्म 18.5 डिग्री में गुजरी।


