रायपुर

नवी मुंबई के बीच एक से दोपहर को भी उड़ान
18-Nov-2025 10:37 PM
नवी मुंबई के बीच एक से दोपहर को भी उड़ान

रायपुर, 18 नवंबर। लंबे अरसे से यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इंडिगो ने रायपुर से नवी मुंबई के बीच एक फरवरी से चौथी उड़ान  की घोषणा की है।  यह फ्लाइट 6ई 2283 बनकर नवी मुंबई से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर 2.35 बजे रायपुर में लैंड होगी. वहीं वापसी के दौरान 6ई22844 बनकर यह दोपहर 3.05 बजे टेकऑफ होकर शाम 5.05 बजे मुंबई में लैंड होगी. विमानन अधिकारियों के अनुसार यह समय व्यापारी, छात्रों और मेडिकल ट्रैवलर्स के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।  वर्तमान में रायपुर से मुंबई की तीन फ्लाइट सुबह 8.40 बजे, 9.40 और शाम 5.355 बजे संचालित होती है। दो साल पहले एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर- विशाखापट्नम की उड़ान बंद होने के बाद से इसकी मांग होती रही है।


अन्य पोस्ट