रायपुर

एसआईआर- भाजपा के प्रभारी, पूर्व सांसद नामग्याल कल से पांचों संभाग में करेंगे समीक्षा
16-Nov-2025 8:46 PM
एसआईआर- भाजपा के प्रभारी, पूर्व सांसद नामग्याल कल से पांचों संभाग में करेंगे समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवंबर। एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद लेह (लद्दाख) जामयांग सेरिंग नामग्याल अपने 6 दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी जामयांग सेरिंग नामग्याल 16 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे  कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एसआईआर प्रदेश टोली की बैठक लेंगे। 17 नवंबर को कोंडागांव में संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे वहीं 18 नवंबर को रायपुर संभाग की बैठक लेंगे। 19 नवंबर को बिलासपुर 20 नवंबर को दुर्ग एवं 21 नवंबर को सरगुजा संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी ने आज ही रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए टीमों का गठन किया है।

निगरानी के लिए भाजपा

ने बनाई समिति

भाजपा ने एसआईआर पर निगरानी के लिए समिति गठित की है। रायपुर के चारों विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही मंडल स्तर पर पदाधिकारी बनाया गया है। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश संगठन की अनुमति के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

उत्तर विधानसभा - नलिनेश ठोकने, गूंजन प्रजापति,सतीश छुगानी -दक्षिण विधानसभा - बृजेशनाथ  पाण्डेय, ललित जैसिंघ। पश्चिम - ओंकार बैस,अमित मैशरी । ग्रामीण - लीलाधर चंद्राकर,जितेंद्र धुरंधर

पश्चिम विधानसभा

 गुढियारी - गोपी साहू, श्रीनिवास राव,  तात्या पारा - सत्यम दुबा, रोहित द्विवेदी,  राम नगर    - नवीन शर्मा,पवन केसरवानी, टाटीबंध     -  बजरंग खंडेलवाल, नवीन सिंह,  डीडी नगर  - श्रद्धा मिश्रा, अनिल सोनकर।

उत्तर विधानसभा

 शंकर नगर - अर्चना हुकरे, अनिल बाग,  जवाहर नगर - सुभाष अग्रवाल,अनूप खेलकर,  फाफाडीह  - तुषार चोपड़ा,गोरेलाल नायक,  तेली बांधा  - चैतराम अग्रवाल, सौरभ मिश्रा।

दक्षिण विधानसभा

लाखे नगर - महेश शर्मा, अनीता देवांगन,  पुरानी बस्ती - चुनामणि, आशीष धनगर, सिविल लाइन - मुकेश पंजवानी, राजेश जैन, भाटा गांव - पिंटा यादव, लक्ष्मण चौहान, सदर बाज़ार - विनय ओझा,भूपेंद्र डागा।

रायपुर ग्रामीण

 माना - रविंदर सिंह ठाकुर, श्यामा चक्रवर्ती,  मोवा - सरोज साहू, ओम प्रकाश साहू,  भनपुरी - विकास मिश्रा,सुरेश पटेल, ग्रामीण - हरिओम साहू, खेमराज बाकरे, मां बंजारी- संजय तिवारी, गौतम साहू। बीरगांव - शिवजलम दुबे,ओमप्रकाश साहू।


अन्य पोस्ट