रायपुर

कृषि कर्मी राजू दास की गिरफ्तारी अवैधानिक-आप
16-Nov-2025 8:45 PM
कृषि कर्मी राजू दास की गिरफ्तारी अवैधानिक-आप

रायपुर, 16 नवंबर। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि कृषि विभाग रायपुर में कार्यरत श्री राजू दास के द्वारा अपने विभाग व लीन के विपरीत धान संग्रहण केंद्र में ड्यूटी लगाने पर ड्यूटी करने से इनकार करने, आंदोलनकारियों के आंदोलन को तोडऩे में सहभागी न बनने के कारण पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा श्री राजू दास को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक, मौलिक अधिकारों का हनन के साथ-साथ मानव अधिकार का भी उल्लंघन है। श्री  झा ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व पुलिस अधीक्षक रायपुर से मांग की है कि तत्काल राजू दास की रिहाई की जाए। अन्यथा कृषि विभाग के कर्मचारी कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन कर देंगे। श्री झा ने बताया है कि आज बीजापुर में छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संगठन सचिव रघुराज सिंह ठाकुर, दुर्गा झा, इमरान खान, सहित पदाधिकारीयों ने आंदोलन का समर्थन किया।


अन्य पोस्ट