रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (आइसीएसई) ने साल 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी (डेटशीट) जारी कर दी है।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का पहला दिन अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ होगा। ये परीक्षाएं 30 मार्च, 2026 को एनवायरनमेंट साइंस (ग्रुप-ढ्ढढ्ढ इलेक्टिव) पेपर के साथ समाप्त होंगी।
परीक्षाओं का समय पर सुबह 11 बजे का रखा गया है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले, प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का पहला पेपर साइकोलॉजी का होगा। अंतिम परीक्षा भूगोल विषय की होगी। 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2026 को खत्म होंगी। 12वीं के अधिकांश पेपरों के लिए समय दोपहर 2 बजे का निर्धारित किया गया है, हालांकि कुछ विशिष्ट पेपरों के लिए समय अलग हो सकता है, जिसकी जानकारी डेटशीट में दी गई है। परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी परीक्षा की तारीख किसी कारणवश बदलती है, तो इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। यह डेटशीट छात्रों को उनका स्टडी प्लान बनाने में मदद करेगी, जिससे वे बिना स्ट्रेस के अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें।


