रायपुर

समिति प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर का हड़ताल जारी
14-Nov-2025 8:41 PM
 समिति प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर  का हड़ताल जारी

रायपुर, 14 नवंबर। धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। रायपुर में स्थान न मिलने के कारण महासमुंद में आंदोलन जारी है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष  विजय कुमार झा ने बताया है कि आम आदमी पार्टी ने सहकारी समिति के आंदोलनकारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों के धान खरीदी की समस्या को देखते हुए हर बार आंदोलन के बदले चर्चा के माध्यम से समस्या का निदान करने की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की है। श्री झा ने बताया है कि रायपुर में धरना के लिए स्थान न होने के कारण आंदोलनकारी महासमुंद में विशाल धरना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल,मुन्ना बिसेन, परमानंद जांगड़े, विजय कुमार झा, रघुराज सिंह ठाकुर, मिहिर कुर्मी, दुर्गा झा, नंदन सिंह, अजीम खान, नवनीत नंदे, कलावती मार्को आदि ने आंदोलन का समर्थन करते हुए तत्काल किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग की है।


अन्य पोस्ट