रायपुर
रायपुर, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंक कर्मचारी संघ द्वारा जारी आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि सहकारी बैंक कर्मचारियों के आंदोलन से धान खरीदी पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। आंदोलन के दौरान शासन का बहुत दबाव भी है। संध्या 5 बजे आम सभा आहूत कर निर्णय जावेगा। सहकारी बैंक कर्मचारी संघ अध्यक्ष मोहन साहू के नेतृत्व में लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इनकी एक सूत्रीय मांग है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी वेतन वृद्धि का लाभ बैंक कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। आंदोलन का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, कलावती मार्को, नवनीत नंदे, सचिव नरेंद्र ठाकुर, आदि ने बैंक पहुंचकर धरना स्थल पर समर्थन किया।


