रायपुर
रायपुर, 11 नवंबर। नगर निगम के सडक़ पर घुमने वाले मवेशियों की धरपकड़ कार्रवाई की है। निगम 20 महीनों में 10809 आवारा मवेशियों को पकडक़र कांजी हॉउस भेजा है। इसके अलावा खुले में मवेशी छोडऩे वाले पशुपालकों पर 1 लाख 90 हजार रूपये का जुर्माना किया है।
उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर निगम रायपुर ने क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त कराने की कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त विश्वदीप ने 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया था, कि जोन क्षेत्रांतर्गत आवारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए।
इस पर निगम की काऊकेचर की टीम ने चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों को पकडक़र कांजी हाउस भेजा गया। साथ ही पशुओं को सार्वजनिक स्थलों पर छोडऩे वाले पशुपालकों पर निगम अधिनियम 1956 की धारा 264, 340 के अंतर्गत कार्रवाई कर समझाईश दी गई। साथ ही उनपर 1,90,000 रूपये जुर्माना किया गया। ऐसे पशुपालकों को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही ना करने के लिउ चेतावनी दी जा रही है।