रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। राजधानी में एक बार फिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है। पुलिस जवान चौक चौराहों पर वाहनों को रोक कर न?ए प्लेट के लिए फार्म भरवा रहे हैं। आज महिला थाना चौक और पंडरी ट्रैफिक थाने के पास यह अभियान चला। सिपाहियों ने बताया कि अभी कार्रवाई न कर नंबर प्लेट के लिए फार्म भरवाया जा रहा है।
ऐसे दो पहिया और चार पहिया वाहन जो 1 अप्रैल 2019 के पहले खरीदे गए हैं, उन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दो पहिया और चार पहिया वाहनों में लगाने की समय सीमा जून 2025 थी जिसे अब सितंबर 2025 तक बढ़ाया गया था।
छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में 52 लाख 48 हजार 476 चार पहिया और दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड है, जिसमें से अब तक 4 लाख 61 हजार 913 गाडिय़ों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए गए हैं।अब तक पूरे प्रदेश में 8.8 फीसदी वाहनों में ही एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए गए हैं।


