रायपुर

मंगलसूत्र लूट कर फरार, लूटेरा गिरफ्तार
06-Nov-2025 8:32 PM
मंगलसूत्र लूट कर फरार, लूटेरा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। फूल तोड़ रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर फरार हुआ लूटेरा गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी ऐसी ही वारदात में जेल जा चुका था। पुलिस ने उससे सोने का मंगलसूत्र बाइक जब्त किया है।

 घटना के बाद लूट की शिकार श्रीमती रूबी बाई ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस ने बताया कि  वह प्रतिदिन की तरह 1 नवंबर को सुबह करीबन 04.30 बजे पैदल टहलने के लिए निकली थी।  वह गली नंबर 05 पहुंचकर फूल तोड रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक अज्ञात लडका आया और रूबी से फूल मांगा । उसके फूल तोडऩे पीछे मुड़ते ही उसने  उसके गले से पहने सोने का मंगलसूत्र छीन कर  भाग गया। इस रिपोर्ट पर  धारा 304(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी।

इस दौरान घटना स्थल व  आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही.  फुटेज की जांच  के साथ  मुखबीर भी लगाए । इसी दौरान मिली  जानकारी पर जल विहार तेलीबांधा निवासी बिट्टू कुमार उर्फ साहिल को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उसने लूट स्वीकारी। उससे मंगलसूत्र, बाइक को   जप्त  किया गया।  वह पूर्व में  2022 में मोबाईल स्नेचिंग में थाना सिविल लाईन से जेल निरूद्ध रह चुका है।


अन्य पोस्ट