रायपुर
एसआईआर अभियान की कमान चंद्राकर को
05-Nov-2025 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं एस.आई.आर. टोली के सदस्य उपस्थित रहे। इस अभियान के लिए पार्टी ने वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को एस.आई.आर. टोली संयोजक नियुक्त किया है। चुनाव आयोग का यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर घर जाकर 2003 के बाद के वोटरों से फार्म भरवाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


