रायपुर

आगमन से विदाई तक मोदी का भव्य अभिवादन
01-Nov-2025 7:01 PM
आगमन से विदाई तक मोदी का भव्य अभिवादन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवम्बर। पीएम नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उद्घाटन के लिए शनिवार को रायपुर के प्रवास पर थे। वे सुबह विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे  हैं। वे तय समय से 20 मिनट पहले पहुंचे और शाम दिल्ली लौट गए। करीब 7 घंटे के इस प्रवास के दौारान छत्तीसगढ़वासियों ने मोदी का भव्य अभिवादन किया।

श्री मोदी का सीएम विष्णु देव साय, उनके सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने  स्वागत किया।। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल गए और दिल की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का स्वास्थ्य जाना

एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद स्वागत के दौरान पीएम मोदी ने तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के  स्वास्थ्य की जानकारी ली। मोदी ने अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना।


अन्य पोस्ट