रायपुर
महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला
31-Oct-2025 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर। राजधानी में शुक्रवार को सुबह एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। उस पर हथौड़े से हमला किया गया। बदमाश महिला की हत्या करने की नियत से आए थे। हमले में महिला के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह लहुलुहान होकर सडक़ पर गिर गई। यह वारदात डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती में हुई। बदमाश पकड़ से बाहर हैं। बताया गया है कि महिला का हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद ही यह हमला किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


