रायपुर

दो दिन में सोना 5000 तोला, चांदी 10500 रूपए किलो टूटा
28-Oct-2025 7:55 PM
दो दिन में सोना 5000 तोला, चांदी 10500 रूपए किलो टूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अक्टूबर। दीपावली के बाद सप्ताह के दूसरे  दिन भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट  बनी रही। मंगलवार को बाजार सोना 122100 रूपए तोला और चांदी 146000 रूपए किलो के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को

सोना2100 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 6500 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी ।पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन 127100 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 156500 प्रति किलोग्राम थी। जो घटकर सोना 125000 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 150000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि भाव में गिरावट स्टाक किस्तों एवं निवेशकों की मुनाफा वसूली के साथ ही  कल अमेरिका एवं चीन के मध्य व्यापारिक समझौता होने के संकेत दिए जाने से भाव में गिरावट आई है।


अन्य पोस्ट