रायपुर

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान
27-Oct-2025 8:41 PM
सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। सरयूपारिण ब्राह्मण समाज ने दिवाली मिलन में  आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के सैन्य एवं  पुलिस अधिकारियों का  प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से  सम्मानित किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से पुरंदर मिश्रा विधायक ने कहा कि किसी समाज द्वारा पुलिस सैन्य आधिकारियों का सम्मान किया जाना अन्यों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है ।

समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने सभी को दिवाली की बधाई दी । विशेष अतिथि  हितेंद्र तिवारी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी की एकजुटता से ही समाज आगे और उन्नति कर पाएगा ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एन. चतुर्वेदी संयुक्त संचालक लोक अभियोजक ने  की। इस समारोह में उमेश मिश्रा, निलेश द्विवेदी, आर . के. दुबे, के. बी. द्विवेदी, एच. पी. शुक्ला, विजय शंकर पांडेय, एन. पी. उपाध्याय सभी डी. एस. पी. एवं अवधेश कुमार मिश्रा, के. एन. तिवारी, सुरेंद्र  शुक्ला उमाकांत तिवारी, महेंद्र मिश्रा आदि  81 सैन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया । आज के कार्यक्रम में राम मूरत तिवारी संरक्षक, अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला, मिथिलेश दुबे उपाध्यक्ष,  कल्याण प्रसाद पांडेय उपाध्यक्ष,  राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष।

डी. एस. परोहा, आर. एल. द्विवेदी, कैलाश तिवारी , प्रमोद शर्मा, संगम लाल त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, प्रवीण चौबे , शिवम् त्रिपाठी , संजय मिश्रा, अंकुश शुक्ला, उमाकांत तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, आशीष मिश्रा , आशीष तिवारी, शैलेश शर्मा आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट