रायपुर

राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन अगले माह, सीएम साय को आमंत्रण
25-Oct-2025 6:51 PM
राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन अगले माह, सीएम साय को आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी आनुषंगिक संगठन  राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में 30 नवंबर  को शांति नगर स्थित विमतारा भवन के सभागृह में होगा। इसमें मुख्यअतिथि का आमंत्रण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  स्वीकार किया। उन्हें  संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, संयुक्त महामंत्री जी आर बसोने, आबकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय पाण्डे, दंत चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम साहू  नागेन्द्र सिंह ने  आमंत्रित किया।

प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने बताया है कि 3 वर्षों में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय एवं  प्रांतीय पदाधिकारी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे।

इस अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री का निर्वाचन भी होगा। इस अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं चिंतन मनन के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत और  स्वदेशी अपनाने के विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान होंगे।

 


अन्य पोस्ट