रायपुर

दीपावली पर गंदगी- कचरे, स्ट्रीट लाईट की समस्या हो तो इनसे संपर्क करें
17-Oct-2025 8:10 PM
दीपावली पर गंदगी- कचरे, स्ट्रीट लाईट की समस्या हो तो इनसे संपर्क करें

निगम ने जेसी, जेडएचओ को दी जिम्मेदारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। दीपावली पर  घर दुकान मोहल्ले गलियों में गंदगी, कचरे और स्ट्रीट लाइट बंद हो तो  व्यवस्था सुधार के लिए  निगम ने अफसरों को जिम्मेदारी दी है। जोन कमिश्नर को नोडल अधिकारी और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निगम की ओर से नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने आदेश जारी कर जोन 1 में जोन कमिश्नर श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी मो. नं. 9406054980 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन मो. नं. 9131091745 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 2 में जोन कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे मो. नं. 9301953221 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया मो. नं. 7247753287 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 3 में जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह मो. नं. 8319517473 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पुरन तांडी मो. नं. 7898078333 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 4 में जोन कमिश्नर  अरूण ध्रुव मो. नं. 9424238392 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  विरेन्द्र चंद्राकर मो. नं. 9301999406 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 5 में जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक मो. नं. 9406050199 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा मो. नं. 9826191913 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 6 में जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव मो. नं. 8253087778 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आदिव्य हजारी मो. नं. 7776043334 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 7 में जोन कमिश्नर राकेश शर्मा मो. नं. 9009807374 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू मो. नं. 9300226432 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 8 में जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो. नं. 9238343470 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन मो. नं. 9302382979 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 9 में कार्यपालन अभियंता  शरदचंद्र ध्रुव मो. नं. 7898844336 एवं कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर मो. नं. 9301953239 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन कुमार बंजारे मो. नं. 9244005711 सहायक नोडल अधिकारी, जोन 10 में जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे मो. नं. 9425514831 नोडल अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा मो. नं. 7370003255 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। आदेशित किया गया है कि सभी नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी अपने जोन क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली पर्व के पूर्व दौरान और पश्चात स्वच्छता कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे।

इनसे सम्पर्क स्थापित नहीं होने की स्थिति में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9691285715, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन शाखा  योगेश कडु मो. नं. 9425213321, स्वच्छता निरीक्षक  गिरीजेश कुमार तिवारी मो. नं. 9752614001 एवं उपअभियंता  संस्कार शर्मा मो. नं. 8871205041 तथा स्ट्रीट लाईट से संबंधित व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता विद्युत संदीप शर्मा मो. नं. 7898810000 और उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल मो. नं. 830506414 से संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट