रायपुर

कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी
11-Oct-2025 8:23 PM
कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे ने शनिवार को रायपुर पश्चिम और उत्तर विधानसभा पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे आज रामनाथ भीमसेन भवन में रायपुर पश्चिम के ब्लाक पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कमरे के बाहर कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षक एक-एक कर बेहतर अध्यक्ष को लेकर सुझाव ले रहे हैं। रायपुर पश्चिम के कार्यकर्ताओं का ज्यादा झुकाव पूर्व पार्षद श्री कुमार मेनन की तरफ नजर आया। इसके अलावा आरडीए के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

दोनों के अलावा दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, और सारिक रईस खान भी रेस में बताए जा रहे हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक ने रायपुर पश्चिम के बाद रायपुर उत्तर के पदाधिकारियों से भी वन-टू-वन चर्चा की। रायपुर ग्रामीण के लिए वो रविवार से रायशुमारी शुरू करेंगे। रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष उधोराम वर्मा, प्रवीण साहू, सौरभ मिश्रा, खिलेन्द्र देवांगन, और भावेश बघेल के अलावा राजेन्द्र पप्पू बंजारे का नाम प्रमुखता से उभरा है।


अन्य पोस्ट