रायपुर

अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी
11-Oct-2025 8:20 PM
अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। वहीं इसी दौरान  मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन की गतिविधि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में, छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 58.6 मिमी दुर्ग जिले के भिलाई में दर्ज की गई।

 दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 28ए उत्तर/86ए पूर्व, रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर, अलीबाग और 18.5ए उत्तर/72ए पूर्व से होकर गुजर रही है।

 उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।

 उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर सुबह का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।

 पूर्वानुमान: प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

सरगुजा में छाने लगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उधर सरगुजा जिले में कोहरा  छाने लगा है। जो ठंड के आमद का इशारा कर रही है।  वहीं पिछले 24 घंटे में  सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में तापमान एक से दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट