रायपुर
यशवंत केराम उद्यानिकी और कपिल देव कृषि विवि के कुलसचिव
06-Oct-2025 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति की गई है। दो संयुक्त संचालक को पदस्थ किया गया है।
कृषि विभाग से जारी आदेशानुसार संयुक्त संचालक सरगुजा यशवंत केराम प्रतिनियुक्ति पर उद्यानिकी और संयुक्त संचालक कृषि संचालनालय नवा रायपुर कपिल देव दीपक कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव होंगे। आरएल खरे की सेवाएं, उद्यानिकी विश्वविद्यालय से वापस ले ली गई है। खरे को कृषक कल्याण परिषद भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


