रायपुर
दिल्ली के लिए अब सातवीं उड़ान 26 से दोपहर को भी
06-Oct-2025 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। इंडिगो एयरलाइंस अपने शीतकालीन कारोबारी सीजन के लिए रायपुर और दिल्ली के बीच एक और उड़ान शुरू कर रही है। यह नई उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी। 6श्व2120 दिल्ली से रायपुर के लिए सुबह 10:15 बजे उड़ कर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में 6श्व6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसके शुरू होने से अब दिल्ली जाने के लिए लिए दोपहर को भी विमान उपलब्ध हो जाएगा। अब तक दिल्ली जाने देर शाम तक इंतजार करना पड़ता था ?। अभी दिल्ली के लिए रायपुर से एयर इंडिया और इंडिगो को मिला कर कुल 6 उड़ाने संचालित हो रही हैं। इनमें दो एयर इंडिया की हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


