रायपुर

शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार दोपहर सिविल लाईन थाना घेरा
06-Oct-2025 7:53 PM
शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार दोपहर सिविल लाईन थाना घेरा

रायपुर, 6 अक्टूबर। शहर जिला कांग्रेस के दर्जनों नेता कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर सिविल लाईन थाना घेरा। वे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  को गोली मारने का बयान देने वाले  केरल बीजेपी प्रवक्ता के पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और अन्य नेता, थानेदार के कक्ष में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दोपहर बाद तक जारी रहा। वे पुलिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहे।


अन्य पोस्ट