रायपुर

कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल से 5 तक
01-Oct-2025 6:45 PM
कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल से 5 तक

रायपुर, 1 अक्टूबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, एनजीटी के निर्देशों के तहत पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए खारुन नदी के समीप बनाए गए विसर्जन कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा । निगम ने कल 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रतिमाओं का विसर्जन की व्यवस्था की है।किया जाएगा।  2 अक्टूबर को दशहरा पर्व के दिन सुबह 6 बजे से प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू होगा।

 निगम  आयुक्त विश्वदीप ने निगम जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी है। आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर को दुर्गा माता विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु महादेव घाट में लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई व्यवस्था तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। 

नदी में स्थायी कुंड से विसर्जित मलबा अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाने, नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन न हो इसका कडाई से पालन किया जाना है। साथ ही ध्वनि, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है।


अन्य पोस्ट