रायपुर

17 म्यूल खातों में धोखाधड़ी के 6.42 लाख का लेन-देन
30-Sep-2025 9:22 PM
17 म्यूल खातों में धोखाधड़ी के 6.42 लाख का लेन-देन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 सितंबर। आजाद चौक पुलिस ने साउथ इंडियन बैंक शाखा रायपुर में कुल 17 म्यूल खातों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 642477/- रूपए के लेन-देन जमा का मामला दर्ज किया है।पुलिस धारा 317(2),317(4),317(5),111,3(5), बीएनएस के तहत जांच कर रही है।  यह जानकारी सायबर क्राइम पोर्टल के जरिए पुलिस को मिली थी।  इनमें से खाता नम्बर एसआईबीएल- 043307  0000433,  043305, 0000433, 555605, 0000433  043305,0000433,  043305, 0000433,  043305, 0000433,  043305,000043, 043305, 0000433 043307,0000433, 043307, 0000433 043305,0000433,  043305, 0000433  043305,0000433,  043305, 0000433 043305,0000433, 043305,0000433  043305, 0000433  शामिल हैं। इन खातों में 01 जनवरी 24 से 30 जून 25 तक रकम जमा की गई ।  बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल संचालित करता है। जो राज्य पुलिस के लिए अनुसंधान प्रयोजन में साइबर अपराध की जानकारी साझा करता है ।  ऐसे म्यूल बैंक एकाउण्ट जिसका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग  व संवर्धन करने के लिए उपयोग में लाया गया है, से संबंधित जानकारी समन्वय पोर्टल से एकत्रित की थी।


अन्य पोस्ट