रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 सितंबर। राजधानी के चंगोराभाठा में नक्सली दंपति के पकड़े जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।
बैज ने कहा कि यह सरकार का इंटेलिजेंस फेल्योर है। इसके बाद अब रायपुर में कितने नक्सली रह रहे हैं सरकार पता करें। भाजपा नक्सलियों की इनडायरेक्ट मदद करती है। इस नक्सलवाद से सबसे बड़ा नुक़सान कांग्रेस (म?ई 13 में 31 नेताओं की हत्या) को हुआ है।
अपने निवास में मीडिया से चर्चा में बैज ने छत्तीसगढ़ को गुजरात चुनाव के लिए एटीएम बताया। पिछले दिनों कुम्हारी में साढ़े छह करोड़ की हवाला रकम जब्ती पर कहा कि यह राशि गुजरात भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ को। गुजरात का एटीएम बना दिया गया है। न जाने इससे पहले कितनी बार रकम भेजा गया होगा। कल सामोदा आज मोहरा गोठानों में गायों की मौत पर बैज ने कहा कि गाय के नाम पर सरकार राजनीति कर रही है? सरकार को गोद हत्या का पाप लगेगा। बैज ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के भाजपा और सरकार के दावों पर चुनौती दी कि भाजपा बताए करोड़ों का जग खरीदी घोटाला किसकी सरकार में हुआ। लाखों के रोटी मेकर मशीन किसकी सरकार में खरीदे गए।
पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक से लौटे बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 2025 को कांग्रेस पार्टी ने संगठन का वर्ष घोषित किया है 2025 में हम पूरे देश में कांग्रेस का संगठन निचले स्तर तक मजबूत करने के लिये काम कर रहे है। कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य प्रदेश में भी शुरू है। हमारे मंडल अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष और जोन गठन की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है। एआईसीसी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 17 पर्यवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। उनके साथ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को लगाया जायेगा, शीघ्र है पर्यवेक्षक आयेंगे तथा जिलो में संगठन सृजन का कार्य पूरा किया जायेगा।


