रायपुर

विधायक कालोनी के घर भी चोरों से सुरक्षित नहीं, एक लाख की सेंधमारी
23-Sep-2025 7:32 PM
विधायक कालोनी के घर भी चोरों से सुरक्षित नहीं, एक लाख की सेंधमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। धरमपुरा माना स्थित विधायक कालोनी के घर भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। सोमवार रात दो घंटे के भीतर यह सेंधमारी हो गई। मिली जानकारी अनुसार विधायक कालोनी स्थित एच?आईजी 31, रिटायर कर्मी अनिल मनीराम बघेल (60) का आवास है। सोमवार रात 9 बजे वे किसी काम से बाहर गए थे। दो घंटे बाद लौटे तो देखा घर में लगा ताला टूटा हुआ था और भीतर  कमरे में रखी आलमारी को तोड़ा गया था। उसमें रखे नए पुराने गहने कीमत 1 लाख रूपए चोरी कर लिए गए। इनमें नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमके, कान के टाप्स, अंगूठी शामिल हैं। अनिल बघेल ने रात माना थाने में 331-4,305 की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर डीडी नगर के कर्मा चौक के पास रहने वाली लाजवंती साहू के घर सेंधमारी हो गई। लाजवंती का घर शनिवार रविवार रात बंद था। इसी दौरान किसी समय ताला तोडक़र भीतर घुसे चोर आलमारी में रखे जेवर कीमत 70हजार साफ कर गए। पुलिस ने दोनों मामले धारा 331-4,305 के तहत दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट