रायपुर

यादव महासंघ ने जुटाए पैंतीस लाख, बनेगा भवन
23-Sep-2025 7:23 PM
यादव महासंघ ने जुटाए पैंतीस लाख, बनेगा भवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ ने रविवार को वृंदावन हॉल में अपने बत्तीस दिवंगत आजीवन सदस्यों का स्मरण किया। भजनों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार प्रमुख को पटका पहना, भागवत गीता व मोमेंटो भेंट कर यादव शिरोमणि सम्मान दिया गया। 75वर्ष पार सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने वाले क्रियाशील मेंबर्स यथा संरक्षक  राम मणि यादव, डॉक्टर एन पी यादव, श्रीमती भारती बाला यादव,   सी एल यादव,  रामखेलावन यादव एवं  श्याम सुंदर सिंह यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमारी वैजयंती, संदीप यादव, कुमारी अवंतिका, कृष्ण कुमार यादव, कुमारी नमिषा, भागवत यादव, श्रीमती पल्लवी,  लक्ष्मण यादव, श्रीमती दीपा यादव एवं कुसुम यादव  के कर्णप्रिय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।।

महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि अतिथि बिसरा राम यादव,  प्रेम सिंह यादव, करुणेश यादव,  संरक्षक  ननकूराम यादव ने महासंघ के जोरा मॉल के पीछे स्थित भूखंड पर निर्मित होने वाले प्रस्तावित यादव वीर अहीर सदन के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष  जितेंद्र बहादुर यादव ने 151000, महासचिव निरंजन यादव ने 111000, सहायक महासचिव राजेश यादव ने 111000, उप महासचिव रविंदर सिंह यादव ने ?51000/- का चेक तथा यादव कल्याण परिषद भिलाई के पदाधिकारी ने रुपए 6100 नगद दिया। इसी तारतम्य में पूर्व कोषाध्यक्ष  के आर यादव  के परिवार ने रुपए11 लाख, उपाध्यक्ष सुश्री शोभा यादव ने ?551000, प्रमुख सचिव अशोक यादव ने रुपए 525000, त्रिपुरा यात्रा तीर्थ समिति के डायरेक्टर राहुल यादव ने 350000, मुख्य महाप्रबंधक  प्रेम सिंह यादव ने 151000 के अतिरिक्त श्री सुजीत सिंह,  रजनीश सोमेंद्र यादव,  कमल सिंह, करुणेश यादव, श्रीमती सुनीति यादव, महेश यादव, भिलाई से आए हरेंद्र राय, वीरेंद्र यादव मोवा,  बिसरा राम यादव अहिवारा, दीनानाथ यादव कबीरनगर ने भी  सम्मानजनक राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पांच नए कृष्णामित्र  रमाकांत यादव, संजय कुमार राय,  बृजेश यादव, श्रीमती सरिता धर्मेंद्र यादव एवं  नागेंद्र सिंह ने महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की  संयोजक  श्रीमती अरुणा यादव, श्रीमती स्मिता, श्रीमती रिंकी, श्रीमती किरण, श्रीमती कुसुम, श्रीमती संध्या एवं श्रीमती दीपा यादव रहीं।


अन्य पोस्ट