रायपुर

सरयूपारीण सभा करेगी सेना व पुलिसकर्मियों का सम्मान
23-Sep-2025 7:22 PM
सरयूपारीण सभा करेगी सेना व पुलिसकर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी समाज के सेवानिवृत्त सुरक्षा कर्मी अधिकारियों  का सम्मान करेगी। अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि इनको सम्मानित कर आने वाली पीढिय़ों को एक प्रेरणा देने का कार्य किया जायगा । इसके लिए सर्व श्री अवधेश मिश्रा ,केदार नाथ तिवारी, सेवानिवृत निरीक्षक उमाकांत तिवारी की  समिति बना जिम्मेदारी दी गई जो शीघ्र  समाज के सदस्यों को चिन्हांकित कर लिस्टिंग करेगी।  जिनका  दीपावली  मिलन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इस बैठक में जरुरत मंद मेघावी छात्र छात्राओं को आर्थिक मदद करने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में राम मूरत तिवारी, कैलाश तिवारी, आर एल द्विवेदी मित्रेशदुबे, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी , प्रमोद शर्मा, नवीन दुबे,संजय तिवारी, बिनोद पान्डेय, प्रवीण चौबे, बैजनाथ मिश्रा, दादू भाई त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा, शिव प्रसाद मिश्र, अवधेश मिश्रा, केदार नाथ तिवारी, उमकान्त तिवारी, त्रिभुवन तिवारी,राम हृदय तिवारी, शिवशंकर तिवारी,संगमलाल त्रिपाठी,विजय कान्त शर्मा, घनश्याम मिश्रा,नागेन्द्र तिवारी संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट