रायपुर

म्यांमार तट से आगे बढ़ रहा चक्रवात, सोम-मंगल को भारी बारिश के आसार
20-Sep-2025 6:42 PM
म्यांमार तट से आगे बढ़ रहा चक्रवात, सोम-मंगल को भारी बारिश के आसार

बीते 24 घंटों में 23 जिलों में नहीं बरसे बादल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे म्यांमार तट पर स्थित है तथा यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके उत्तर-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी में 22 सितंबर को पहुंचने की संभावना है।  एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी - म्यांमार और बांग्लादेश तट पर 25 सितंबर को बनने की संभावना है।

इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से 24 सितंबर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।प्रदेश में कल  21 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे ?और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग के जिले संभावित है।


अन्य पोस्ट